फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Class 9 student missing from Saloh village

Una News: सलोह गांव से नौवीं का छात्र लापता

Wed, 05 Nov 2025 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Class 9 student missing from Saloh village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। हरोली उपमंडल के तहत आने वाले सलोह गांव से नौवीं कक्षा का एक छात्र रहस्यमय हालात में लापता हो गया है। परिवार ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अरुण कुमार निवासी गांव व डाकघर सलोह, तहसील हरोली ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा दीशांत शर्मा, जो सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदसाली में नौवीं कक्षा का छात्र है, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे स्कूल के लिए घर से निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने रिश्तेदारों और आस-पास के क्षेत्रों में तलाश की, मगर दीशांत का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को गलत तरीके से कैद कर छुपा रखा हो सकता है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना हरोली में धारा 127(6) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पुलिस टीमों को भदसाली, सलोह और आसपास के क्षेत्रों में तलाश के लिए भेजा गया है। फिलहाल छात्र की खोज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed