फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Claims in the air, chaos on the ground: Traders are exhausted due to shortage of commercial gas cylinders

हवा में दावे, धरातल पर हाहाकार: कमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत से व्यापारियों का निकला दम

Fri, 20 Mar 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 20 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Claims in the air, chaos on the ground: Traders are exhausted due to shortage of commercial gas cylinders
बंगाणा (ऊना)। एक तरफ सरकार और प्रशासन दावा कर रहे हैं कि प्रदेश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। भारतीय व्यापार मंडल जिला ऊना के अध्यक्ष किशोरी लाल ने सरकार के इन दावों की पोल खोलते हुए कड़ा रोष प्रकट किया है। किशोरी लाल ने आरोप लगाया कि बंगाणा गैस एजेंसी सहित जिले के कई हिस्सों में कमर्शियल सिलिंडरों की भारी किल्लत चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि आपूर्ति सुचारु है लेकिन जब व्यापारी बंगाणा एजेंसी जाता है तो उसे खाली हाथ लौटना पड़ता है। ऐसे में होटल, ढाबा और रेहड़ी-फड़ी चलाने वाले छोटे व्यापारियों के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। गैस न मिलने के कारण कई व्यापारियों को अपने ऑर्डर रद्द करने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक चपत लग रही है। भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि बंगाणा गैस एजेंसी और जिला ऊना में कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति तुरंत बहाल नहीं की गई तो व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed