फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Claims filed for deletion and amendment of name from voter list

Una News: मतदाता सूची से नाम हटाने और संशोधन के लिए दावे दाखिल

Sun, 24 Nov 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Claims filed for deletion and amendment of name from voter list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घनारी (ऊना)। गगरेट क्षेत्र में आम जनता की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र में रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी नागरिकों को अपने नामांकन की पुष्टि करने की सुविधा दी गई। इसके साथ ही फोटो मतदाता सूची में अपने परिवार के छूटे हुए पात्र सदस्यों के नामांकन के लिए नाम जोड़ने के आवेदन किए। साथ ही नाम हटाने या फिर संशोधन के लिए दावे दाखिल किए गए। तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह ने बताया कि इस प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। कहा कि चुनाव आयोग की ओर से 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के लिए चलाई जा रही विशेष वोटर पंजीकरण मुहिम के अंतर्गत शनिवार को टीम सहित क्षेत्र के कई बूथों का औचक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलताज सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवा अपने नजदीकी बूथ पर जाकर वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत के चुनाव आयोग ने 29 अक्तूबर से 2024 से 28 नवंबर 2024 तक अंतिम तिथि के रूप में 01 जनवरी 2025 के संबंध में फोटो मतदाता सूची का विशेष सारांश संशोधन करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर सुपरवाइजर पवन शर्मा एवं अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed