{"_id":"6a285f29145b6bdeda04d4b7","slug":"civil-hospital-gagret-will-be-shifted-to-the-new-building-within-two-months-una-news-c-93-1-ssml1047-194542-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नागरिक अस्पताल गगरेट दो माह के भीतर नए भवन में होगा शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नागरिक अस्पताल गगरेट दो माह के भीतर नए भवन में होगा शिफ्ट
Wed, 10 Jun 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
ऊना। गगरेट क्षेत्र के लोगों को जल्द ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नागरिक अस्पताल गगरेट का नया भवन आगामी दो माह के भीतर शुरू होने की संभावना है।
करीब 10 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस भवन का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि शेष कार्य भी तेजी से अंतिम चरण में पहुंच गया है। नए अस्पताल भवन के शुरू होने से गगरेट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वर्तमान अस्पताल भवन में सीमित स्थान और बढ़ते मरीजों के दबाव के कारण मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नए भवन में आधुनिक ओपीडी, पर्याप्त वार्ड, बेहतर जांच सुविधाएं, चिकित्सकों के कक्ष तथा मरीजों के लिए अधिक सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार भवन में फिनिशिंग, बिजली, पानी और अन्य तकनीकी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
साथ ही अस्पताल के लिए आवश्यक उपकरण और फर्नीचर स्थापित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही अस्पताल को चरणबद्ध तरीके से नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।