फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Civil Hospital Bangana will soon get a new building

Una News: नागरिक अस्पताल बंगाणा को जल्द मिलेगा नया भवन

Wed, 13 Aug 2025 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital Bangana will soon get a new building
मरीजों के लिए 50 बेड की सुविधा मिलेगी, नए भवन का 80 प्रतिशत कार्य पूरा
विज्ञापन

लंबित मांग पूरी होने से हजारों की आबादी को मिलेगा लाभ
बंगाणा को जल्द मिलेगी नए अस्पताल भवन की सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल बंगाणा के लोगों को जल्द ही नए अस्पताल भवन का लाभ मिलने वाला है। लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य अगले तीन माह में समाप्त कर लिया जाएगा। भवन तैयार होने के बाद मरीजों के लिए 50 बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिससे क्षेत्र की 30 से अधिक पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में नागरिक अस्पताल बंगाणा के पुराने भवन में केवल 9 बेड की ही सुविधा है, जबकि जगह की भारी कमी है। दो साल पहले शुरू हुआ नए भवन का निर्माण अब अंतिम चरण में है। तैयार होने पर अस्पताल का संचालन दो भवनों से किया जाएगा।
नए भवन में पार्किंग, ओपीडी, लैब और मोर्चरी की सुविधा भी होगी। मोर्चरी के बन जाने से पोस्टमार्टम की सुविधा यहीं उपलब्ध हो जाएगी, जिससे लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। करीब छह करोड़ की लागत से बन रहे इस भवन से बंगाणा और आसपास की लगभग 35 पंचायतों, जिनमें दूरदराज के क्षेत्र भी शामिल हैं, को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल बंगाणा के नए भवन का कार्य चल रहा है। करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि आगामी कुछ माह में लोगों को नए भवन की सुविधा मिल जाएगी। -डॉ. नरेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, बंगाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed