{"_id":"66db77a367fca0b0b00a4fa4","slug":"city-parking-became-a-hub-for-street-vendors-una-news-c-93-1-ssml1047-132437-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहर की पार्किंग बनी रेहडी-फड़ी का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहर की पार्किंग बनी रेहडी-फड़ी का अड्डा
Sat, 07 Sep 2024 03:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
ऊना। मिनी सचिवालय से कुछ ही दूरी पर स्थापित एमसी पार्किंग रेहड़ी-फड़ी का अड्डा बनती जा रही है। इस पर नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर पार्किंग का प्रयोग रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए किए जा रहा है।
आलम यह है कि कुछ रेहड़ियां तो स्थाई रूप से ही पार्किंग में लग रही हैं। ऊना शहर की मुख्य पार्किंग पर नियमों को ताक पर रखकर रेहड़ी-फड़ी लग रही हैं। शहर में लोगों को अपने वाहन पार्क करने के लिए बनाई गई पार्किंग में अब रेहड़ी-फड़ी लगना शुरू हो गई है। इस मामले में नगर परिषद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। नगर परिषद की तरफ से कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद मामला जस का तस बना हुआ है। बता दें कि नगर परिषद की तरफ से शहर में दो स्थानों पर पार्किंग का निर्माण किया गया है। इसमें एमसी पार्क के सामने नगर परिषद की तरफ से पार्किंग बनाई गई है। वहीं, दूसरी पार्किंग जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप निर्मित की गई है, लेकिन एमसी पार्क के सामने वाली पार्किंग प्रमुख रूप से एनएच किनारे बनी हुई है। इससे जिला मुख्यालय में आने वाले लोगों को वाहन पार्क करने की सुविधा दी जाती है। वहीं, चंडीगढ़ धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले लोग भी इस पार्किंग का इस्तेमाल करते हैं। आलम यह है कि शाम होते ही इस पार्किंग में जगह-जगह रेहडी-फड़ी लगा दी जाती है।
कोट्स
नगर परिषद ने वाहन पार्क करने के लिए ही उसे ठेकेदार को दिया है। इस मामले में दो दिन के भीतर कार्रवाई होगी।
ई. ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नप ऊना