फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Citizen solidarity rally gave the message of avoiding disaster

Una News: नागरिक एकजुटता रैली निकाल दिया आपदा से बचने का संदेश

Sat, 05 Apr 2025 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Citizen solidarity rally gave the message of avoiding disaster
ऊना में आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित मोगड्रिल में मोजुद बच्चे
सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत बनाना रहा मकसद : डीसी
विज्ञापन

भविष्य में भवनों को सुरक्षित निर्माण पद्धति और भूकंप रोधी बनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नेहरू युवा केंद्र ऊना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आपदा जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य पर नागरिक एकजुटता रैली निकाली गई। यह रैली अंतरराज्यीय बस अड्डा ऊना से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई। इसका उद्देश्य जिले में भूकंप के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को आपदा बचाव के उपायों के बारे में शिक्षित करना था। इसके साथ ही जिले के विभिन्न विभागों, बोर्डों, महाविद्यालयों, स्कूलों और अन्य संस्थानों में आपातकालीन निकासी अभ्यास भी आयोजित किए गए। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आपदा जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन लोगों में आपदा से निपटने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत बनाने के लिए किया गया। लोगों को भूकंप से बचाव के लिए जागरूक करना आवश्यक है ताकि भविष्य में यदि भूकंप जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो जान और माल के नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने भविष्य में अपने भवनों को सुरक्षित निर्माण पद्धति के अनुसार और भूकंप रोधी बनाने पर जोर दिया। साथ ही प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के लिए जिला आपातकालीन आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष ऊना के दूरभाष नंबर 1077 पर संपर्क करके सहायता ली जा सकती है। नेहरू युवा केंद्र ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रैली में स्थानीय युवक मंडल, स्वयंसेवक, महिला स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना, आपदा मित्रों सहित लगभग 40 स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed