{"_id":"89b2bba12095d72d8600f55d078b168e","slug":"churudu-wii-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चरूडू में रुकेगी हिमाचल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चरूडू में रुकेगी हिमाचल एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की चुरूडू रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे विभाग ने अहम फैसला लिया है। 17 मार्च से हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन का चुरूडू स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज ट्रायल बेस पर शुरू होगा। रात्रि के समय अंब से दिल्ली जाते समय हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन चुरुडू में 8:22 बजे पर रुकेगी और 8:24 बजे दो मिनट बाद चलेगी। यदि यात्रियों की संख्या और आमदनी बढ़ती है, तो रेलवे विभाग स्टॉपेज को नियमित करेगा।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली से आने वाली ट्रेन ऊना स्टेशन के बाद सीधे अंब स्टेशन पर ही रुकती थी। दो मिनट का चुरुडू में स्टॉपेज होने से बडूही, दियाड़ा, दिलवां, धुसाड़ा, भैरा, सोहारी, चौकीमन्यार सहित अन्य गांवों के हजारों लोगों को फायदा होगा। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से कई पंचायतों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों ने रेलवे विभाग से चुरुडू में ट्रेन का स्टॉपेज रखने की मांग की थी।
विज्ञापन
इसके लिए बाकायदा प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पारित कर रेलवे को पत्राचार भी किया। आखिर लंबे समय के बाद रेलवे ने लोगों की मांग को देखते हुए चुरुडू में स्टॉपेेज तय करने का फैसला लिया। उधर, ऊना स्थित रेलवे स्टेशन के एक अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन का दिल्ली से अंब आते समय चुरुडू स्टेशन पर एक मिनट, वहीं दिल्ली जाते समय दो मिनट का ठहराव रहेगा। वहीं, जनहित मोर्चा ऊना के प्रवक्ता राजीव भनोट ने इसके लिए सांसद अनुराग ठाकुर और केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु का आभार जताया है। मोर्चा ने धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद को भी ट्रैक से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन