फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   chitta

पांच ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
chitta
लालूवाल में एसआईयू द्वारा चिट्टे के साथ धरा गया बाइक सवार। - फोटो : Una
ऊना/दुलैहड़। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिले में दो अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टे की खेप कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से चिट्टा माफिया में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

अंब के अंदौरा में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को 1.80 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुकुल सूद पुत्र कुलभूषण सूद निवासी गांव नैहरियां रोड अंब और असीम अख्तर पुत्र अख्तर मुहम्मद मकान नंबर 19 अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी कार भी कब्जे में ले ली है। इसके अलावा पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात लालुवाल गांव में एक बाइक सवार युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 3.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान रोहित कुमार पुत्र राम कुमार निवासी गांव दुलैहड़ जिला ऊना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एसआईयू की टीम ने रात के समय गुप्त सूचना के आधार पर लालूवाल में तैनात थी। इस दौरान रोहित कुमार बाइक पर सवार होकर लालुवाल से गुजर रहा था। पुलिस ने युवक को रोककर उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली।
विज्ञापन

युवक के बाइक के वाइजर ग्लास से 3.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं पर नशे का अवैध कारोबार चल रहा तो उसकी सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed