फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chitta should be considered a social evil, there should be boycott and boycott: Agnihotri

चिट्टा माना जाए सामाजिक बुराई, बायकॉट और बहिष्कार हो : अग्निहोत्री

Tue, 31 Dec 2024 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Chitta should be considered a social evil, there should be boycott and boycott: Agnihotri
बोले, ड्रग्स को जड़ से मिटाने के लिए उठाने होंगे आंदोलनकारी कदम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश को नशा, ड्रग्स, अवैध खनन, पेड़ कटान और अपराधियों से मुक्त करना है। उन्होंने जारी प्रेस बयान में कहा कि इसके लिए समाज का जागरूक होना जरूरी है। अकेले सरकार तो कानून व्यवस्था बनाने के लिए खाकी को तैनात कर सकती है लेकिन हर जनप्रतिनिधि को हर पंचायत, हर शहर में उस मानसिकता को खत्म करना पड़ेगा जो अपराध को बढ़ाती है। चिट्टा सामाजिक बुराई माना जाए और इसका बायकॉट और बहिष्कार हो। इसके लिए जो भी कदम उठाने पड़ें, उठाए जाने चाहिए। इसके लिए पुलिस को भी आगे बढ़कर काम करना चाहिए। कोई लिहाज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर परिवार को नशे और ड्रग के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक होते हुए अपने बच्चों को जागरूक करना है। स्कूलों में अध्यापक, कॉलेज में सब जगह सतर्कता हो। जड़ से ड्रग्स को मिटाने के लिए आंदोलनकारी कदम उठाने होंगे। खनन माफिया को खत्म करना लक्ष्य है। प्रदेश की संपदा को लूटने नहीं दिया जाएगा। मुकेश ने कहा कि आज समय यह है कि हम दोषारोपण की राजनीति न करें, बल्कि हालात कैसे बेहतर हो सकते हैं, इसके लिए काम करें। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नव वर्ष विकास में नई ऊर्जा व हिमाचल के नई तरक्की के आयाम पर आगे बढ़े, यही कामनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed