{"_id":"672b50ab3e5b076c1301097f","slug":"chintpurni-temple-trusts-money-wasted-in-the-name-of-festival-balbir-una-news-c-93-1-una1001-137450-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ओलिंडा से बोहरू सड़क पर लीजिए सुहाने सफर का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ओलिंडा से बोहरू सड़क पर लीजिए सुहाने सफर का आनंद
विज्ञापन
10.31 करोड़ से बनकर तैयार, लोक निर्माण विभाग ने जनता को समर्पित की
11 किलोमीटर सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों को मिलने लगा सुगम सफर
नाबार्ड के तहत बनी सड़क पर खत्म हुआ गड्ढों से भरा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का कारवां और मजबूत हो गया है। क्षेत्र की ओलिंडा से बोहरू तक निर्माणाधीन सड़क कार्य का पूरा होने के बाद इसे लोकार्पित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर लगभग 10.31 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सड़क बनने के बाद लोगों को यहां सुहाने सफर का लाभ मिल रहा है। वहीं, सड़क के साथ सटी लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों को भी आवागमन के लिए बेहतर सुविधा मिल रही है। सड़क के माध्यम से लोग बोहरू से लेकर ओलिंडा तक गोबिंद सागर झील को निहारते हुए बिना हिचकोले सफर का लाभ ले पाएंगे। लोक निर्माण विभाग बंगाणा ने सड़क का निर्माण कार्य तय अवधि में पूरा किया है। अधिकारियों की मानें तो इस संपर्क मार्ग का 11 किलोमीटर का हिस्सा ओलिंडा तक मैटलिंग एवं टारिंग के लिए प्रस्तावित था। इसे पूरा कर लिया गया है। बोहरू से लेकर भाखड़ा के करीब ओलिंडा तक अब लोगों को बेहतर सड़क देखने को मिल रही है। नाबार्ड के माध्यम से 10.31 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है।
निर्माण कार्य पूरा कर सड़क जनता को समर्पित कर दी है। इससे लोगों को अब बोहरू से ओलिंडा तक बेहतर सड़क सुविधा मिली है।
-ई. अरविंद लखनपाल, अधिशाषी अभियंता, लोनिवि, बंगाणा।