{"_id":"570519b04f1c1b1355c8116b","slug":"chintpurni-temple-decorated-with-flowers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी फूलों से सज रहा मां चिंतपूर्णी का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी फूलों से सज रहा मां चिंतपूर्णी का दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 06 Apr 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
फूलों से सजाया जा रहा मां चिंतपूर्णी का मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में 8 अप्रैल से शुरू होने जा रहे चैत्र नवरात्रों को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। मेले के प्रबंधों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार देर शाम तक अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की टीमें भी क्षेत्र में पहुंच चुकी थीं, जो मेले के दौरान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। प्रशासन की ओर से मेलों के दौरान पर्ची सिस्टम से ही श्रद्धालुओं को माथा टेकने के लिए भेजा जाएगा। दर्शन पर्ची के लिए पुराने बस स्टैंड पर दर्शन पर्ची काउंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मां के दरबार को रंग बिरंगे फूलों से सजाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। मंदिर को दिल्ली के एक श्रद्धालु कमल की ओर से सजाया जा रहा है। मंदिर को सजाने में इस्तेमाल किए गए फूलों में गेंदे के फूलों के साथ ही विदेशी फूलों तथा रंग-बिरंगी लाइटों को भी लगाया जा रहा है। इन फूलों पर करीब सात लाख रुपये का खर्चा बताया जा रहा है, जो दिल्ली के एक श्रद्धालु द्वारा खर्च किया जा रहा है। इसके अलावा मेले की सफाई व्यवस्था का जिम्मा सुलभ शौचालय वालों को सौंपा गया है। उधर, मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि मेले के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। मेले में सफाई व्यवस्था का रखरखाव और अतिरिक्त सफाई कर्मियों को रखने का जिम्मा सुलभ शौचालय वालों को दिया है।
विज्ञापन