फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Children were honored in the annual program of Krishna Sneh School.

Una News: कृष्णा स्नेह स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में बच्चों को नवाजा

Mon, 15 Dec 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Children were honored in the annual program of Krishna Sneh School.
कृष्ण स्नेह  स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तूति देती छात्राएं।स्रोत संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंडोगा (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा स्नेह विद्या मंदिर स्कूल, ईसपुर में वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोमलाल धीमान एवं स्नेह लता द्वारा दीप प्रज्वलन तथा गणेश वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मोबाइल पर आधारित एक भव्य नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर विषय पर अपनी कला और अभिनय कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रबंधक विशाल पाठक ने मुख्य अतिथि सोमलाल धीमान का परिचय करवाया तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को देखने पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों की मंचीय प्रस्तुतियों की भरपूर प्रशंसा की। अंत में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने अभिभावकों एवं मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed