फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Children showed enthusiasm on Vasant Panchami, flew kites a lot

Una News: वसंत पंचमी पर बच्चों में दिखा उत्साह, खूब उड़ाए पतंग

Sun, 02 Feb 2025 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
Children showed enthusiasm on Vasant Panchami, flew kites a lot
माता सरस्वती का पूजन कर मांगी सद्बुद्धि, शिक्षण संस्थानों में डाला हवन
विज्ञापन

धलवाड़ी स्कूल में माता सरस्वती की मूर्ति हुई स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/ चिंतपूर्णी/ गोंदपुर बनेहड़ा। जिलेभर में रविवार को वसंत पंचमी पर्व की धूम रही। लोगों समेत बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों में माता सरस्वती का पूजन किया गया। बच्चों ने अपनी पाठ्य सामग्री माता के चरणों में अर्पित कर सद्बुद्धि की प्रार्थना की। वहीं, शहर में बच्चों समेत बड़ों ने खूब पतंगबाजी की। सबसे ऊंचा पतंग उड़ाने के लिए लोगों में स्पर्धा भी हुई। दुकानों में भी लोगों ने पतंग की खरीदारी की। जिलेभर के सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में भी बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया। स्कूलों में हवन में आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना की गई। पंडित राकेश शर्मा और अक्की रत्न ने विधिवत पूजन कर मूर्ति को स्थापित किया। कार्यक्रम में विधायक सुदर्शन बबलू ने भी शिरकत की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी शुभ कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्याध्यापक सुधीर गौतम ने पूजा कर आशीर्वाद लिया। स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष विकास भारद्वाज ने बताया कि विद्या की देवी मां सरस्वती की मूर्ति विद्या के मंदिर में स्थापित करना सौभाग्य रहा है। बच्चे हर रोज सुबह माता रानी के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लेंगे। इससे उनमें सकारात्मक ऊर्जा आएगी। विद्यालय में अपनी संस्कृति से जुड़े विषयों पर आधारित गतिविधियां अति आवश्यक हैं। इससे बच्चों में संस्कार पैदा होते हैं। वहीं, एक सशक्त समाज विकसित होता है। इस दौरान लोगों के लिए भंडारा लगाया गया। इस मौके पर समाजसेवी सतपाल शर्मा, सचिव कैलाश चंद, अशोक कुमार, प्रधान राजेश कुमार, प्रधान जोगिंदर सिंह, रोहित, सुमित, रजनी शर्मा, मीना शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed