{"_id":"680cd387106b5e176b0a5bb6","slug":"children-should-give-up-junk-food-and-adopt-nutritious-diet-pradeep-una-news-c-93-1-una1002-152347-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक फूड त्यागें, पौष्टिक आहार अपनाएं बच्चे : प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक फूड त्यागें, पौष्टिक आहार अपनाएं बच्चे : प्रदीप
विज्ञापन
जंक फूड से सेहत को हो रहे नुकसान के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। प्रयास संस्था की ओर से संचालित अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हरोली टीम ने गुरपलाह गांव में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें विद्यालय के लगभग 400 बच्चों के ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। टीम में डॉ. प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, रुचि एवं निहाल सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य की देखभाल के साथ-साथ जंक फूड से सेहत को होने वाले स्वास्थ्य नुकसान की जानकारी भी दी। डॉ. प्रदीप ने बच्चों को घर पर बने भोजन, फल और सब्जियों के सेवन के लाभ बताते हुए जागरूक किया। टीम ने बच्चों को पौष्टिक आहार अपनाने, नियमित व्यायाम करने और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।