फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Children of Jadol school are coming to school risking their lives

Una News: जान जोखिम में डाल कर स्कूल आ रहे जडोल स्कूल के बच्चे

Sat, 21 Mar 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Children of Jadol school are coming to school risking their lives
जडोल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परिसर में जा रही बच्चियों का चित्र। स्त्रोतः परिजन।
स्कूल परिसर में फैला कीचड़, न डंगे लगे न सुरक्षा के किए प्रबंध
विज्ञापन


शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से लटका कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर के जड़ोल स्थित वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बच्चों की परेशानियां दूर होती नजर नहीं आ रही हैं। स्कूल परिसर में फैले कीचड़ और अधूरे निर्माण कार्यों के कारण शिक्षक और बच्चे भारी परेशानी झेलने को मजबूर हैं। शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से स्कूल की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। बारिश के मौसम में स्कूल परिसर में कीचड़ फैल जाता है, जबकि सुरक्षित रास्तों का निर्माण नहीं किया गया है। इससे न केवल बच्चों बल्कि शिक्षकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परिजन बताते हैं कि गर्मियों में बच्चों को टीन शेड के नीचे पढ़ाई करनी पड़ती है।
समाजसेवी चुनी लाल और परिजनों निका राम, दिले राम, रमेश कुमार, तथा पूर्व एसएमसी सदस्य देवी राज कुमार ने बताया कि स्कूल भवन बनने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरे हैं। बच्चों को टिन के शेड में पढ़ाया जा रहा है। फोरलेन के किनारे बने स्कूल भवन तक सुरक्षित सर्विस रोड नहीं बनी है और न ही ओवरहेड फुटब्रिज का निर्माण हुआ है। इससे बच्चों की स्कूल तक सुरक्षित पहुंच मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

भवन निर्माण के दौरान सुरक्षा दीवार का मलबा परिसर में फैला हुआ है, जिससे डंगे के कारण कीचड़ और बढ़ गया है। खड्ड के किनारे डंगा नहीं लगाया गया है, जिससे सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पूर्व वार्ड सदस्य रवि ठाकुर ने कहा कि इस समस्या की जानकारी सुंदरनगर के एसडीएम को दी गई है और कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, एसएमसी प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि स्कूल के निर्माण कार्यों को लेकर सुंदरनगर एसडीएम, शिक्षा विभाग और पूर्व सीपीएस से भेंट कर मांग पत्र सौंपा गया है। बीते दिनों आए आपदा के दौरान खड्ड के साथ डंगा गिर गया था। प्रधानाचार्य राजेश्वरी पठानिया ने कहा कि स्कूल परिसर में फोरलेन की ओर से निर्माण कार्य चल रहा है और डंगा गिरने तथा अन्य कार्यों की जानकारी विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed