फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Children made aware about voting in Thanakalan and Samurkalan

Una News: थानाकलां और समूरकलां में बच्चों को मतदान के प्रति किया जागरूक

Sat, 27 Apr 2024 02:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 27 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Children made aware about voting in Thanakalan and Samurkalan
बंगाणा (ऊना)। विकास खंड अधिकारी सुभाष अत्री द्वारा ग्राम पंचायत थानाकलां और शिक्षा भारती बीएड महाविद्यालय समूरकलां में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को जागरूक किया गया। वहीं, खंड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने और पात्र नए युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए विकास खंड स्तरीय के विभिन्न जगहों पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान हो सके। इसी कड़ी में मोमनियार पंचायत और थानाकलां क्षेत्र में लोगों को उनके वोट के महत्व बारे अवगत करवाया। सुभाष अत्री ने लोगों को बताया कि मतदान वाले दिन वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए मतदान केंद्र पर विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि उन्हें वोट डालने के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा, क्षेत्रीय समन्वयक सुखदेव, प्रधानाचार्य सरिता ठाकुर,इंचार्ज हंसराज, बक्शो स्टाफ में देवी, राकेश चंद, रविकांत, अभिनंदन, दीक्षा शर्मा, प्रतिभा, भारती, प्रधान सरोज देवी, सचिव मधु, राकेश कुमार, सिलाई अध्यापिका अंजीविका सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed