{"_id":"56ea9feb4f1c1b270d8b4667","slug":"childern-awarded-on-best-performence","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार प्रदर्शन पर नन्हे-मुन्हे सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार प्रदर्शन पर नन्हे-मुन्हे सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 17 Mar 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय किड्जी प्री स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा एसपी की धर्मपत्नी आक्षी शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी सहित समाजसेवी और स्कूल के चेयरमैन जगदीश ने शिरकत की। समारोह में नन्हे छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि नन्हे-मुन्हे बच्चों के जीवन की शुरुआत स्कूल से होती है। उन्होंने समारोह में स्कूल प्रबंधक सुनील चौधरी तथा प्रधानाचार्य रेणुका चौधरी के प्रयासों को सराहनीय करार दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मेें अनिका, प्रशलीन, धनवी, प्राची, रेहत, अक्षयानी तथा प्रणवी ने वेलकम गीत के साथ सबका स्वागत गया। इसके बाद श्रेया, अग्रिम, अर्शप्रीत, गुंजन, अराध्या, अक्ष, धीरज, अधर्व, युवांश, शिवंाश तथा अक्षिता ने जी एंथम की प्रस्तुति दी। इसके अलावा अनिका, प्रशलीन, द्रक्षनीत, छवि, अक्षरा, समारिया, श्रेया, कनिका और श्रृष्टि ने मॉडलिंग पेश कर खूब तालियां बटोरीं।
इन होनहारों को मिला सम्मान

पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पीजी प्रथम से आदित्य, आदित्य ठाकुर, आरुष सिंह, अशप्रीत कौर, गुंजन, माधव, रेवा धीमान, रुद्रा, श्रुति, तनिक्षा शर्मा तथा वर्धन शर्मा शामिल हैं। पीजी द्वितीय से रोहनीश, इवानशी शर्मा, नैरव पुरी, अक्ष अंगरा, सिमरजोत सिंह, सौगात, शात्विक पुरी, शौर्या, अभिनव बेदी और अराध्या शर्मा को पुरस्कृत किया गया। नर्सरी प्रथम से आदित्य राज वर्मा, आनविक ओहरी, अग्रिम सोहल, अक्षरा, अनिका, छवि, कनिष्का सैणी, पनव शर्मा, श्रेया और श्रृष्टि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नर्सरी द्वितीय से अधिराज सिंह राणा, अधर्व पुरी, अक्षय शर्मा, दिव्यांश, रीधिमा, सांची राणा, अनवी, प्रभ जोशी तथा भवनीत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन