{"_id":"572f77154f1c1bdb125cd6c9","slug":"child-fell-in-well-while-he-was-playing","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते-खेलते कुएं में गिरा बच्चा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते-खेलते कुएं में गिरा बच्चा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sun, 08 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।
उपमंडल के तहत जुबेहड़ पंचायत के डबाल गांव में छह साल के बच्चे की कुएं में डूब जाने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब छह साल का बच्चा शुभम पुत्र राज कुमार निवासी डबाल अपने छोटे तीन वर्षीय भाई के साथ खेल रहा था। कुछ देर उसके साथ खेलने के बाद वह घर के पास करीब पचास फुट की दूरी पर कुएं के पास चाल गया और इस दौरान उसकी कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। उक्त हादसा शनिवार को सुबह करीब 11 बजे हुआ, लेकिन परिवार के सदस्यों को लगा कि शायद वह आसपास खेल रहा होगा। काफी देर तक नजर न आने के बाद घर के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
कई घंटों के बाद देर शाम को जब उन्होंने कुएं में देखा तो बच्चा शुुभम मृत पड़ा था। इस पर स्थानीय लोगों की ओर से तुरंत पुलिस को सूचित किया गया, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक बच्चे का पिता दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। इस संबंध में अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी अंकुश डोगरा ने बताया कि पुलिस ने मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन