{"_id":"58b068e64f1c1b0953b26d6c","slug":"child-fell-down-in-hot-oil-pot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म तेल की कड़ाही में गिरा मासूम, बुरी तरह झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म तेल की कड़ाही में गिरा मासूम, बुरी तरह झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमांदरी के समीपवर्ती गांव बराड़ा कांटे में सात वर्षीय मासूम गर्म तेल की कड़ाही में बुरी तरह से झुलस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को कड़ाही से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। घायल बच्चे का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार को धमांदरी के तहत बराड़ा कांटे में लोगों की ओर से एक आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे। इनमें बराड़ा का निवासी सात वर्षीय अभिषेक भी खेल रहा था। बच्चों का समूह खेलते-खेलते वहां पकवान के लिए लगाई गई भट्ठियों के पास पहुंच गया। इस दौरान अभिषेक अचानक तेल की कड़ाही में गिर गया, जिससे उसके शरीर का कुछ हिस्सा काफी झुलसा गया। हादसा होता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत अभिषेक को कड़ाही से बाहर सुरक्षित निकाल लिया। उधर, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल बच्चे को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। बच्चे को शिशु वार्ड में रखा गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन