फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chhappan bhog will be offered in Maa Chintpurni temple today, special worship will be done.

Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर में आज लगेंगे छप्पन भोग, होगा विशेष पूजन

Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chhappan bhog will be offered in Maa Chintpurni temple today, special worship will be done.
अष्टमी के दिन भीड़ बढ़ने की उम्मीद, सातवें नवरात्र पर 12000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रही अधिक

भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को अष्टमी का दिन होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अष्टमी के दिन विशेष पूजन किया जाएगा और दोपहर को माता रानी को छप्पन तरह का भोग लगाया जाएगा। वहीं मां चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को सप्तमी के दिन भी श्रद्धालुओं की रौनक लगी रहीं। सातवें नवरात्र में मां के दरबार आने वाले श्रद्धालुओं में ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश राज्य से रही। सुबह मंदिर खुलने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही मां के दरबार में लगातार बनी रही। शाम तक करीब 12,000 श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके थे। इस दौरान दिल्ली से आए एक भक्त ने मां के दरबार में इलेक्ट्रॉनिक ढोल नगाड़े चढ़ाए। वहीं दर्शन बस सेवा से भी श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। पुलिस प्रशासन और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ होमगार्ड के जवान पूरी तरह से भीड़ को नियंत्रित करते नजर आए। उत्तर प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की बसों को भरवाईं में ही रोक दिया जा रहा था। इसके बाद भरवाईं से काफी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पैदल ही चिंतपूर्णी मंदिर पहुंच रहे थे। एसडीएम अंब विवेक महाजन ने बताया कि अभी तक शारदीय नवरात्र शांतिपूर्वक चले हुए हैं।
-----
मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया इलेक्ट्रॉनिक ढोल नगाड़ा

विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे शारदीय नवरात्र में सप्तमी के दिन माता रानी के एक भक्त की ओर से मां चिंतपूर्णी के दरबार में ऑटोमेटिक इलेक्ट्रॉनिक ढोल नगाड़ा चढ़ाया गया है। दिल्ली के श्रद्धालु सुशील शर्मा ने शनिवार को यह ढोल नगाड़ा चिंतपूर्णी मंदिर को दान के रूप में दिया। इस ढोल नगाड़े की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। सुशील शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर के अलावा ज्वालाजी, चमुंडा, कांगड़ा और नैनादेवी मंदिर में भी ऐसे ही ढोल नगाड़े दान के रूप में दिए हैं।
विज्ञापन

------
10 सवारियों के साथ दर्शन सेवा बस पहुंची
हिमाचल सरकार की ओर से प्रथम दर्शन सेवा के तहत धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने की सुविधा के चलते शारदीय नवरात्र के सप्तमी वाले दिन शनिवार सुबह आठ बजे के करीब निगम की बस सेवा को धर्मशाला से रवाना किया गया। यह बस चिंतपूर्णी 11 बजे के करीब पहुंची। इस बस में कुल 10 सवारियां धर्मशाला से आई। जिन्होंने माता चिंतपूर्णी के दर्शन किए। बस में बैठे सवारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की ये बहुत ही अच्छी पहल है। बताते चलें कि प्रथम दर्शन सेवा के तहत यह बस धर्मशाला से सुबह आठ बजे चलेगी और चिंतपूर्णी साढ़े दस बजे पहुंचेगी। सवारियां दर्शन करने के बाद साढ़े बारह बजे श्री ज्वाला जी मंदिर के लिए रवाना होंगी। बस में एक सवारी का 400 रुपये किराया तय किया गया है। बस की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed