फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cheques worth Rs 12.21 lakh distributed to 70 needy people

Una News: 70 जरूरतमंदों को बांटे 12.21 लाख रुपये के चेक

Tue, 27 May 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 27 May 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
Cheques worth Rs 12.21 lakh distributed to 70 needy people
हरोली (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली उपमंडल के घालुवाल रेस्ट हाउस में सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कुल 12.21 लाख रुपये की राशि के चेक 70 लाभार्थियों को वितरित किए। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस सहायता राशि में से 60 लोगों को विधायक ऐच्छिक निधि से 7.51 लाख रुपये और 10 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4.70 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों की सहायता करना उनका कर्तव्य भी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और वे भविष्य में भी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद बिट्टू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed