फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cheating another person in the name of purchasing potatoes

Una News: आलू की खरीद के नाम पर एक और व्यक्ति से धोखधड़ी

Sat, 07 Sep 2024 03:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 07 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Cheating another person in the name of purchasing potatoes
ऊना। आलू की फसल खरीद कर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले दो व्यापारियों के खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ है। अब तक सामने आए चार मामलों में दो आरोपी किसान पीड़ितों को 4.78 लाख रुपये का चूना लगा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस थाना हरोली के तहत पड़ते गांव कुंगडत और पंजावर के दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की चौथी शिकायत पहुंची है। इन शिकायतों में पीड़ित किसानों को राशि की अदायगी न कर उन्हें जान से मारने की धमकियां देने व राशि न देने के केस दर्ज किए गए हैं। ताजा मामले में ईसपुर उपतहसील के गांव खड्ड निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस को एक लाख रुपये की ठगी होने की शिकायत सौंपी है। शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह के अनुसार कुछ माह पहले कुंगड़त निवासी प्रिंस और अप्पर पंजावर के राम सिंह मनकोटिया ने इससे एक लाख रुपये में आलू की फसल खरीदी। फसल लेने के बाद दोनों ने एक माह के भीतर पैसे देने का वादा भी किया। काफी समय तक दोनों ने जब राशि की अदायगी न की तो उन्हें इसके लिए कहा गया। इस पर दोनों आश्वासन देने लगे। अब हालात यह हैं कि फसल की एक लाख रुपये की राशि मांगने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दोनों आरोपी सिलसिलेवार ऐसे फसल खरीदकर कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। इससे पूर्व गांव खड्ड के किसान बलबीर सिंह से 2.27 लाख, सीमा देवी से 1.10 लाख और खड्ड गांव की सुनीता कुमारी 41 हजार की आलू की फसल बेचकर इन दोनों से धोखधड़ी का शिकार हुई हैं। वहीं, अब खड्ड का ही सुरजीत इन दोनों की ठगी के चंगुल में फंसा है। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोप प्रिंस और राम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिला ऊना पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी प्रिंस व राम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इससे पूर्व की शिकायतों में भी ये दोनों आरोपी हैं तथा पूर्व में भी इनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed