फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chaos and neglect in harsh winter weighs heavy on senior citizens

Una News: कड़ाके की ठंड में अव्यवस्था और अनदेखी वरिष्ठ नागरिकों पर भारी

Wed, 07 Feb 2024 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chaos and neglect in harsh winter weighs heavy on senior citizens
ऊना। जिला ऊना में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच अव्यवस्था और कर्मचारियों की अनदेखी से वरिष्ठ नागरिकों को वरीयता का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हर जगह वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाएं देने में प्राथमिकता देने का प्रावधान है, लेकिन ऐसा धरातल पर होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

चाहे ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवानी हो या फिर बस अड्डे या रेलवे स्टेशन पर यात्रा टिकट बुक करना हो, कहीं पर भी बुजुर्गों के लिए अलग-अलग सुविधा देने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को लंबी-लंबी कतारों में लगाकर धक्के खाने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जांच करवाने आने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से पर्ची काउंटर है। यहां पीली पर्ची देकर बुजुर्गों को संबंधित चिकित्सक के पास भेजा जा रहा है। मगर चिकित्सीय जांच के लिए बुजुर्गों को कतारों में लगकर धक्के खाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में एमडी मेडिसिन, एक्स-रे रूम, लैब टेस्ट, दवा काउंटर, मृत्यु एवं जन्म प्रमाण काउंटर जैसे स्थानों पर लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। यहां वरिष्ठ नागरिकों को महिला और पुरुष और युवाओं को साथ खड़े होना पड़ता हैं। स्वास्थ्य जांच में बुजुर्गों को कोई प्राथमिकता देने का प्रावधान नहीं है। हालांकि नियमानुसार पीली पर्ची धारक मरीजों के लिए अलग लाइन का प्रावधान होना चाहिए।
वहीं, आईएसबीटी ऊना और रेलवे स्टेशन ऊना के टिकट काउंटर पर भी ऐसे ही हालात देखने को मिलते हैं। यहां पर यात्रा की टिकट लेने के लिए बुजुर्ग यात्रियों को भी सामान्य यात्रियों के बीच अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा अन्य विभागीय कार्यालयों में कहीं भी बुजुर्गों के लिए अलग लाइन अथवा विशेष प्राथमिकता देने की कोई व्यवस्था नहीं है।

वैसे तो पर्ची काउंटर के बाद अलग लाइन का प्रावधान है। मगर पीली पर्ची लेकर आने वाले पात्र स्वयं ही पहले से लगी लाइन में खड़े हो जाते हैं। फिर भी अलग लाइन लगाने के लिए प्रबंध किए जाएंगे।

-डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना अस्पताल।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए यकीनन अलग लाइन का प्रबंध किया जाएगा। हालांकि यात्री स्वयं ही ट्रेन के आने पर एक दूसरे के पीछे खड़े हो जाते हैं।
-रोहित झा, स्टेशन मास्टर एवं कार्यकारी स्टेशन अधीक्षक, ऊना रेलवे स्टेशन।

फिलहाल कार्यकारी जिम्मा संभाल रहा हूं। फिर भी इस दिशा में प्रबंधन किया जाएगा। टिकट काउंटर पर बुजुर्गों को वरियता देने के प्रयास किए जाएंगे।
-देविंद्र सिंह चौधरी, कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी,ऊना।

वरिष्ठ नागरिक मंच के माध्यम से इस दिशा में कई बार आवाज उठाई गई है। सरकारों ने भी इस दिशा में नियम तय किया है। फिर भी वरिष्ठ नागरिकों को वरियता किसी कार्यालय में देखने को नहीं मिलती।
-जीआर वर्मा, अध्यक्ष, जिला ऊना वरिष्ठ नागरिक मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed