फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Changing room for players could not be built near the hockey playing field

Una News: हॉकी खेल मैदान के पास नहीं बन पाया खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम

Sun, 01 Dec 2024 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
Changing room for players could not be built near the hockey playing field
बजट पास होने के बावजूद सुविधा से वंचित हैं खिलाड़ी
विज्ञापन

मैदान पर लंबे समय से है चेंजिंग रूम की दरकार
विशेषकर महिला खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हॉकी एस्ट्रोटर्फ के पास आज दिन तक खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम स्थापित नहीं हो पाया है। प्रस्ताव के बाद बजट मंजूर होने के बावजूद इसका काम सिरे नहीं चढ़ पाया है। खेल विभाग ऊना की ओर से खंड विकास कार्यालय को इसके लिए लगभग पांच लाख की राशि जारी कर दी गई है। चेंजिंग रूम न होने की वजह से यहां पुरुष वर्ग के खिलाड़ी वर्दी बदलने के लिए मैदान के आसपास बने शौचालय का सहारा ले रहे हैं। दूसरी ओर महिला खिलाड़ियों को सबसे बड़ी दिक्कत सामने आ रही है। चेंजिंग रूम न होने से यहां पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं करवाने में भी रुकावट पेश आ रही है। बेशक लाखों खर्च कर ऊना के इंदिरा गांधी खेल मैदान में हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्थापित किया गया लेकिन खिलाड़ियों की मूलभूत सुविधाओं में आज दिन कमी सामने आ रही है। चेंजिंग रूम के साथ यहां पर शौचालयों का निर्माण भी होना है। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने के साथ चेंजिंग रूम भी बनाने का प्रस्ताव खेल विभाग का है। वर्तमान में खिलाड़ियों को 400 मीटर दूर जाकर अपनी वर्दियां बदलनी पड़ रही हैं। हालांकि, खेल विभाग ने इसके लिए लगभग पांच लाख की राशि बीडीओ ऊना कार्यालय को जारी कर दी है। संवाद

हॉकी एस्ट्रोटर्फ के पास चेंजिंग रूम और शौचालय निर्माण को लेकर सब कुछ प्रस्ताव में है। बीडीओ ऊना को राशि जारी कर दी गई है। आशा है जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

-उत्तम डोड, जिला खेल अधिकारी, युवा सेवा एवं खेल विभाग, ऊना।
खेल विभाग ऊना के हाॅकी एस्ट्रोटर्फ के पास चेंजिंग रूम और शौचालय निर्माण के कार्य को जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
-केएल वर्मा, बीडीओ ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed