{"_id":"677132bb8f446977e900bd30","slug":"change-in-timings-of-sabarmati-junction-from-january-1st-una-news-c-93-1-ssml1048-142159-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पहली जनवरी से साबरमती जंक्शन के समय में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पहली जनवरी से साबरमती जंक्शन के समय में बदलाव
विज्ञापन
सुबह 10:05 बजे साबरमती जंक्शन से दौलतपुर के लिए चलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पश्चिम रेलवे के अंतर्गत पड़ते अहमदाबाद मंडल की ओर से कई रेलगाड़ियों की गति बढ़ाने के बाद नई समयसारिणी नव वर्ष 2025 पहली जनवरी से लागू हो रही है। इसमें गुजरात, राजस्थान और हरियाणा को हिमाचल से जोड़ने वाली गाड़ी-नंबर 19411 साबरमती-दौलतपुर चौक दैनिक एक्सप्रेस के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब पहली जनवरी से यह रेलगाड़ी अपने प्रारंभिक स्टेशन साबरमती जंक्शन से रोजाना सुबह 09:45 की जगह सुबह 10:05 पर दौलतपुर चौक के लिए प्रस्थान करेगी और वाया सिद्धपुर, अजमेर, जयपुर, रेवाड़ी, रोहतक, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी जंक्शन, चंडीगढ़ जंक्शन, रूपनगर, ऊना हिमाचल होते हुए अगले दिन दोपहर 12:00 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी। सहायक अधीक्षक ऊना रेलवे स्टेशन राजवीर रंजन ने बताया कि साबरमती-दौलतपुर चौक दैनिक एक्सप्रेस के समय में थोड़ा बदलाव आने वाले दिनों में होगा। ट्रेन की आवाजाही में करीब 20 मिनट का अंतर आएगा।