फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Change in timetable, private and government schools will open at 10 am

Una News: समयसारिणी में बदलाव, सुबह 10 बजे खुलेंगे निजी और सरकारी स्कूल

Sat, 04 Jan 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Change in timetable, private and government schools will open at 10 am
ऊना शहर में शुक्रवार सुबह पड़ी धुंध के बीच लाइटें जलाकर गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : पलटी ट्रैक्टर की ट्रॉली में दबे मजदूरों को निकालते लोग।
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

सुबह के समय भीषण सर्दी के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
31 जनवरी तक लागू रहेंगे जिला प्रशासन के आदेश

अभिभावकों ने कड़ाके की ठंड में सुबह का समय बदलने की उठाई थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। भीषण ठंड के कारण ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों (प्रारंभिक, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक) के समय में बदलाव किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अब स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश चार से 31 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा।
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से यह निर्णय विद्यार्थियों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पढ़ाई के समय की भरपाई के लिए प्रार्थना सभा और अवकाश का समय कम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को स्कूलों के समय के अनुसार बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ध्यान रहे कि इससे पहले स्कूल संचालन का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक था। ऐसे में स्कूल संचालन का एक घंटा समय जो कम किया गया, उसकी भरपाई प्रार्थना सभा व रिसेस टाइम को कम करके किया जाएगा।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि सुबह से समय भीषण सर्दी के बीच विद्यार्थियों के स्कूल जाने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया था। अभिभावकों ने सुबह के समय बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अपनी परेशानी और नौनिहालों के बीमार होने की बात कही। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शून्य से नीचे जा चुका जिला का तापमान
बीते दिसंबर माह में जिला का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज हो चुका है। इतने कम तापमान की बीच कई इलाकों में स्कूली वाहन बच्चों को घर से लेकर जाने के लिए सुबह साढ़े छह बजे पहुंच रहे थे। बच्चे शीत लहर की चपेट में आकर बीमार हो रहे थे। हालांकि, 11 जनवरी से स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां घोषित की गई हैं, जो सात दिन की होंगी। इससे पहले स्कूल खुलने का समय सुबह 10 बजे करना एक राहत भरा फैसला है।

कोट्स
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आदेश 31 जनवरी तक लागू रहेंगे। कहा कि सभी सरकारी व निजी स्कूल जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करें। किसी प्रकार की परेशानी या दुविधा होने पर संबंधित अधिकारी के संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed