फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chandan Sharma became the head of Brahmin Sabha district Una, Shashikant became the general secretary.

Una News: चंदन शर्मा बने ब्राह्मण सभा जिला ऊना के प्रधान, शशीकांत महासचिव

Wed, 17 Dec 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chandan Sharma became the head of Brahmin Sabha district Una, Shashikant became the general secretary.
सभी सदस्यों की सहमति से पदाधिकारियों का किया गया चयन
विज्ञापन

संतोषगढ़ में हुई बैठक, सभा समाज हित की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी : विजय
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ब्राह्मण सभा जिला ऊना की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को संतोषगढ़ में आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा जिला ऊना की नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा। इसमें सभा के पदाधिकारी, सदस्य तथा वरिष्ठ सलाहकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा के महासचिव शाम प्रसाद एवं सलाहकार रमेश भाऊ की देखरेख में जिला ऊना के चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुई। तीन प्रमुख पदों के लिए कराए गए। इन चुनावों में सभी सदस्यों की सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

सर्वसम्मति से जलग्रां से चंदन शर्मा को ब्राह्मण सभा जिला ऊना का प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं, संतोषगढ़ से शशि कांत चब्बा को महासचिव तथा भटोली से विनय सहोड़ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए महिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चताड़ा से मीना शर्मा को सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ब्राह्मण सभा समाज के हितों की रक्षा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। नवनियुक्त प्रधान चंदन शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर शिव किशोर वासुदेव, प्यारे लाल, मीना शर्मा, सुमित कुमार, विनय शर्मा, श्याम प्रसाद, शशी चब्बा, अतुल चब्बा, नरेश चब्बा, राकेश चब्बा, दीपक वासुदेवा, हर्ष चब्बा, चंद्रशेखर, नीरज गर्ग, रामलाल प्रभाकर और प्रमोद चब्बा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed