फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chanan Singh has been elected District President, and Naresh Sharma, General Secretary.

Una News: चनण सिंह को जिला अध्यक्ष, नरेश शर्मा को चुना महासचिव

Sat, 08 Aug 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 08 Aug 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
Chanan Singh has been elected District President, and Naresh Sharma, General Secretary.
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना स्थित पुराने बस अड्डा परिसर में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन करने के साथ-साथ पेंशन, एरियर, वित्तीय देनदारियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष शर्मा ने की। इस दौरान संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें चनण सिंह को जिला अध्यक्ष, बलदेव को उपाध्यक्ष तथा नरेश शर्मा को महासचिव चुना गया। बैठक के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। संगठन ने प्रदेश सरकार द्वारा एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रत्येक माह 7 से 10 तारीख के बीच पेंशन जारी करने के निर्णय का स्वागत किया। मंच का कहना है कि इससे पेंशनरों को समय पर पेंशन मिलने से आर्थिक परेशानियां काफी कम होंगी। वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा मेडिकल बिलों के भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू की गई है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिली है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण वित्तीय अधिकार और देय लाभ सरकार के स्तर पर लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इन अधिकारों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों से मुलाकात की लेकिन दोनों ने इन बुजुर्गों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि जब तक इन सभी लंबित वित्तीय मामलों का समाधान नहीं होता, तब तक बुजुर्ग पेंशनरों की समस्याओं का पूर्ण समाधान संभव नहीं है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सरकार से लंबित वित्तीय अधिकारों, एरियर और अन्य देय लाभों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed