फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chamboa-Chadoli road collapsed due to heavy rain, travelling difficult in the swamp

Una News: भारी बारिश से चंबोआ-चडोली सड़क धंसी, दलदल में सफर मुश्किल

Thu, 04 Sep 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chamboa-Chadoli road collapsed due to heavy rain, travelling difficult in the swamp
लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित, व्यापारिक गतिविधियों पर भी गहरा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जोल (ऊना)। जोल से बंगाणा से जोड़ने वाली चंबोआ-चडोली संपर्क सड़क भारी बरसात के चलते बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। लगातार बारिश के चलते सड़क 10 से 20 फीट तक धंस चुकी है। इससे सड़क पर यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है। इस खस्ताहाल सड़क न केवल स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित किया, बल्कि क्षेत्र की आपातकालीन सेवाओं, स्कूली बच्चों और व्यापारिक गतिविधियों पर भी गहरा असर डाला है। बारिश के चलते सड़क पर हर दिन दलदल जैसी स्थिति बन रही है। जहां दोपहिया से लेकर चौपहिया वाहन तक फंस जाते हैं। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और कर्मचारी रोजाना मरम्मत के प्रयास कर रहे हैं लेकिन बारिश की लगातार मार के चलते कोई स्थायी सुधार नजर नहीं आ रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के पूरी तरह से धंसने की वजह से आए दिन स्कूली छात्र, बुजुर्गों सहित अन्य लोग जान जोखिम में डालकर दलदल के बीच गुजरते हुए सड़क की दूसरी ओर पहुंचे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर लोग निर्माण विभाग से मांग की है कि इस सड़क का स्थायी समाधान जल्द से जल्द किया जाए। इस बारे में लोक निर्माण विभाग बंगाणा के एसडीओ संजीव गौतम ने बताया कि भारी बारिश के चलते इस जगह पहाड़ी खिसकने के कारण सड़क धंसी है और बारिश में दलदल की स्थिति बन रही है। मंगलवार को मौके पर विभाग के जेई पंकज कुमार और टीमें निरीक्षण भी कर रही है। मौके पर हर रोज विभाग की मशीनें और कर्मचारी तैनात है। बरसात खत्म होने के तुरंत बाद इस जगह एक मजबूत डंगा लगाकर सड़क की ठीक तरह से मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed