{"_id":"66ad5b0d6c8d59bbec07f854","slug":"challan-of-rs-60000-issued-against-illegal-mining-una-news-c-93-1-ssml1048-129631-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अवैध खनन के खिलाफ 60,000 रुपये का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अवैध खनन के खिलाफ 60,000 रुपये का काटा चालान
Sat, 03 Aug 2024 03:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में लगाए रेत के चार अवैध डंप भी किए जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने सोमभद्रा नदी में दबिश देकर दो वाहनों को अवैध खनन करते पकड़ा। दोनों वाहन मालिकों का पुलिस टीम ने 60,000 रुपये का चालान काटा।
दूसरी ओर मैहतपुर पुलिस की टीम ने फतेहपुर गांव में लगाए गए रेत के अवैध डंप के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें उदयपुर गांव के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार धर्मपाल निवासी गांव मवा सिंधियां तहसील घनारी जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फतेहपुर गांव में रेत के अवैध डंप लगाए गए हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए मैहतपुर पुलिस की टीम ने ग्राम पंचायत फतेहपुर स्वां नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वां नदी के किनारे श्मशानघाट के पास रेत के चार अवैध डंप पाए गए। पुलिस ने मौके पर ग्राम पंचायत उपप्रधान से इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इस बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं। अवैध डंप पिछले 10-15 दिनों से लगे हैं, परन्तु इस बारे जानकारी नहीं है कि डंप किस व्यक्ति द्वारा लगाए गए हैं।
पुलिस टीम ने इसके बाद उन लोगों के बारे में पता लगाया, जिनकी जमीन पर यह डंप लगाए गए। इसमें सामने आया कि उक्त जमीन के मालिक जगीर सिंह, हरदेव सिंह, कुलवंत सिंह सभी निवासी गांव उदयपुर हैं। पुलिस ने तीनों जमीन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपियों से जल्द पूछताछ करेगी। पता लगाया जाएगा कि यह कार्य कब से जारी है।