फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Challan of 12 Volvo buses and two tempo travelers in Una

Una News: ऊना में 12 वोल्वो बसों और दो टेंपो ट्रैवलर का चालान

Tue, 17 Oct 2023 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Oct 2023 04:41 AM IST
विज्ञापन
Challan of 12 Volvo buses and two tempo travelers in Una
ऊना में नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटते अ​धिकारी। संवाद
ऊना। परिवहन विभाग ने बिना टैक्स और नियमों की अवहेलना करने वाले बस ऑपरेटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग की टीम ने रविवार देरशाम और सोमवार सुबह कार्रवाई कर टैक्स चोरी और नियमों का उल्लंघन करने पर 12 वोल्वो बसों समेत 14 वाहनों के चालान काटकर 1.14 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग के पास कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रहीं थी कि बाहरी राज्यों से वोल्वो बसों समेत अन्य वाहन बिना टैक्स जमा करवाए ही प्रवेश में आवागमन कर रहे हैं। इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए रविवार देरशाम को ऊना-पंडोगा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए छह वोल्वो बसों को बिना टैक्स से पकड़ा। वहीं, सोमवार सुबह धर्मशाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक यूनियन ऊना के समीप नाका लगाकर छह वोल्वो बसों और दो टेंपो ट्रैवलर को बिना टैक्स से पकड़ा।
विज्ञापन

आरटीओ राजेश कौशल और एआरटीओ अशोक ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 12 वोल्वो बसों समेत दो टेंपो ट्रैवलर को बिना टैक्स का भुगतान किए पकड़ा है। जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर 1.14 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। उन्होंने कहा कि वोल्वो बसें और टेंपो ट्रैवलर पंजाब और दिल्ली में पंजीकृत हैं। उन्होंने साफ किया है कि आगामी दिनों में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की नियमित रूप होगी जांच
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विभाग आगामी समय में भी कड़ी कार्रवाई करेगा। बिना टैक्स वाहनों की आवाजाही अधिकतर देर रात और सुबह तड़के होती है। इस पर भी विभाग की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed