फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chalet's daughters showed their strength in volleyball

Una News: चलेट की बेटियों ने वॉलीबाल में दिखाया दमखम

Thu, 09 Oct 2025 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
Chalet's daughters showed their strength in volleyball
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक पाठशाला चलेट की बालिका वॉलीबाल टीम ने हाल ही में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन रावमापा लठियाणी में किया गया। जिसमें जिले भर की कई टीमों ने भाग लिया। टीम की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी कोमल ठाकुर, श्रुति और निहारिका के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने विद्यालय की समस्त टीम को बधाई दी तथा चयनित खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस सफलता में खेल शिक्षक संजीव शर्मा आशीष डोगरा तथा विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed