फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chalate link road damaged due to heavy rain

Una News: तेज बारिश की भेंट चढ़ा चलेट संपर्क मार्ग

Thu, 08 Aug 2024 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 08 Aug 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chalate link road damaged due to heavy rain
तेज बारिश से बाढ़ की  भेँट चढ़ी चलेट वार्ड 5  के लिए जाने वाली सम्पर्क सड़क  ।संवाद
मुबारिकपुर (ऊना)। उपमंडल गगरेट में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई। इसके चलते क्षेत्र की खड्डों-नालों में पानी का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई दिखी।
विज्ञापन

वहीं, इससे कई जगह घरों में पानी घुसने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, निरन्तर दो घंटे हुई तेज बारिश ने गगरेट क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की संपर्क सड़कों को तरणताल बना दिया। बता दें कि चलेट में बारिश ने वार्ड पांच को जाने वाली लोक निर्माण विभाग की संपर्क सड़क के काफी भाग को बहाकर खड्ड में तबदील करके रख दिया। इससे यह लिंक रोड बारिश के पानी के बहाव में पूरी तरह बह गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे स्थानीय लोगों का कहना है कि लिंक सड़क के रखरखाव व पानी की निकासी को लेकर समय रहते कोई विशेष व्यवस्था न होने के चलते सड़क तेज पानी के बहाव का शिकार होकर बह गई। लापरवाही के चलते सड़क बही है। इस बारे में आने-जाने वाले राहगीरों सन्दीप, रमन आशीत आदि ने विभाग से सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है। लोनिवि मंडल गगरेट के अधीशासी अभियंता ई. हरगोविंद सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में आया है और शीघ्र ही जनता की सुविधा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो -बुधवार सुबह वर्षा से बही चलेट की सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed