फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Central Primary School Sundernagar rejected CBSE syllabus

Una News: केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सुंदरनगर ने सीबीएसई पाठ्यक्रम को नकारा

Fri, 20 Mar 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Central Primary School Sundernagar rejected CBSE syllabus
एसएमसी कमेटी ने शिक्षा विभाग और सरकार के समक्ष रखी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में हिमाचल शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम जारी रखने की मांग एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) ने की है । प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही सुंदरनगर की राजकीय कन्या वरिष्ठ पाठशाला को सीबीएसई पाठ्यक्रम में तब्दील कर दिया है। सरकार ने इस पाठशाला के साथ राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में भी सीबीएसई पैटर्न कर दिया है। जिससे इस स्कूल के अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों का कहना है कि सरकार और शिक्षा विभाग का फैसला हमें मान्य नहीं है। अगर सरकार को प्राथमिक स्कूल में सीबीएसई पैटर्न लागू करना है तो उसकी कक्षाएं कन्या पाठशाला में नर्सरी से शुरू की जाए न कि राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला को सीबीएसई में तब्दील किया जाए। अभिभावकों का कहना है कि जब हमारे बच्चे हिमाचल शिक्षा बोर्ड के तहत अच्छे पढ़ रहे हैं तो फिर उन्हें सीबीएसई में तब्दील करने की क्या जरूरत है। सीबीएसई को नर्सरी से शुरू करने के लिए अलग स्कूल खोला जाए। इस मुद्दे को लेकर अभिभावक पिछले दिनों मुख्य मंत्री के सुंदरनगर दौरे के दौरान भी मिले थे।
बॉक्स
स्कूल में 180 से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे है। यह स्कूल शहर का एक मात्र स्कूल है। जहां पर इतनी तादाद में बच्चे पढ़ते हैं। अभिभावकों की मांग है कि स्कूल में हिमाचल शिक्षा बोर्ड के तहत पाठ्यक्रम पढ़ाया जाए। शिक्षा विभाग को नए सिरे से कन्या स्कूल में नर्सरी से सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन

नीलम शर्मा, एसएमसी प्रधान राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सुंदरनगर
बॉक्स
इस समस्या को लेकर स्कूल की एसएमसी कमेटी मिली थी। उनकी समस्या को उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। अधिकारियों से जो निर्देश मिलेंगे, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। -प्रदीप कुमार ,खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed