फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Central government should return NPS money of employees: Rajan Sharma

केंद्र सरकार कर्मचारियों का एनपीएस का पैसा वापस करे : राजन शर्मा

Tue, 07 Oct 2025 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
Central government should return NPS money of employees: Rajan Sharma
बोले, ओल्ड पेंशन को कर्मचारी कभी नहीं भूलेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि कर्मचारियों के एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम) के पैसे को हिमाचल प्रदेश सरकार को वापस किया जाए। यदि इसके लिए कोई कठोर नियम बनाए गए हैं तो उसमें संशोधन किया जाए। वर्तमान स्थिति में कर्मचारियों को अपना एनपीएस पैसा निकालने में अत्यधिक कठिनाई होती है। नियम इतने कड़े हैं कि जब किसी कर्मचारी को पैसे की आवश्यकता होती है, तब भी वह अपना पैसा निकाल नहीं पाता, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कर्मचारी ओल्ड पेंशन विरोधी नीति चिंताजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन देने का हिमाचल प्रदेश सरकार का निर्णय सराहनीय है और प्रदेश के कर्मचारी इसे कभी नहीं भूलेंगे। राजन शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर के इस कदम को कर्मचारी हित में अनुकरणीय बताया और कहा कि आज तक सरकार ने केवल ओल्ड पेंशन देने का समर्थन किया है, जो कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा की घड़ी में प्रदेश के कर्मचारी सरकार के साथ खड़े हैं। अंत में हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया प्रभारी ने सरकार से आग्रह किया कि कर्मचारियों का लंबित डीए (महंगाई भत्ता) का भुगतान शीघ्र किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed