फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Central government should release one thousand crore rupees for Mandi disaster: Garg

मंडी आपदा के लिए एक हजार करोड़ की राशि जारी करे केंद्र सरकार : गर्ग

Wed, 23 Jul 2025 08:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Central government should release one thousand crore rupees for Mandi disaster: Garg
आम आदमी पार्टी ने अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आम आदमी पार्टी की मंडी जिला इकाई ने हालिया प्राकृतिक आपदा को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पार्टी ने केंद्र व राज्य सरकार से 1000 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज देने की मांग की है। जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गर्ग ने बताया कि आपदा से मंडी में भारी नुकसान हुआ है। कई घर तबाह हो गए, सड़कें, पुल, स्कूल, अस्पताल, बिजली और पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई हैं। उन्होंने सरकार से आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए त्वरित आर्थिक सहायता और विशेष योजनाएं शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष पूर्ण चंद, प्रवक्ता सुषमा शर्मा, राज ठाकुर, मनोहर डडवाल, अभय चौधरी, दिलबाग सिंह, कृष्ण पाल, जगजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed