फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Central government ignored Himachal during the disaster: Youth Congress

केंद्र सरकार ने आपदा में हिमाचल की अनदेखी की : युवा कांग्रेस

Thu, 04 Sep 2025 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Central government ignored Himachal during the disaster: Youth Congress
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री एवं प्रवक्ता शोभित गौतम ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार पर आपदा के दौरान प्रदेश की अनदेखी का आरोप लगाया है। वीरवार को विश्राम गृह ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए लोकतंत्र और जनभावनाओं से खिलवाड़ किया है। उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा पूरे देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का वोट चोर, कुर्सी छोड़ो अभियान ऐतिहासिक साबित हो रहा है, जिसका असर पूरे देश में दिखाई देगा। उनके अनुसार इस अभियान के बल पर कांग्रेस आने वाले समय में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि वहां कांग्रेस को मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन भाजपा की पोल खोल रहा है। वहीं, प्रवक्ता एडवोकेट शोभित गौतम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बरसात के दौरान अब तक 45 बार बादल फट चुके हैं और 95 से अधिक फ्लैश फ्लड की घटनाएं दर्ज हुई हैं, जिनमें कई लोगों की जानें गई हैं। इसके बावजूद भाजपा नेता कांग्रेस सरकार पर निराधार आरोप लगाकर राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा राहत कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और विधानसभा ने एकमत होकर राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। गौतम ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री हिमाचल आकर खुद को यहां का बेटा बताते हैं और सेपु बड़ी की तारीफ करते हैं, लेकिन मौजूदा त्रासदी के समय पूरी तरह गायब हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल, पंजाब और पड़ोसी राज्यों के लिए तत्काल राहत पैकेज जारी करने की मांग की। इस मौके पर शमशेर अली, बलविंदर, असलम, मौनी ठाकुर, अंकुश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed