फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Center should return NPS money to employees: Rajan Sharma

कर्मचारियों का एनपीएस का पैसा वापस करे केंद्र : राजन शर्मा

Sun, 24 Nov 2024 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
Center should return NPS money to employees: Rajan Sharma
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश संगठन एवं प्रेस सचिव राजन शर्मा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का एनपीएस का पैसा केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को वापस करें। राजन शर्मा ने कहा कि एनपीएस का अपना ही पैसा निकालने के लिए कर्मचारियों को बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इस पैसे को निकालने की प्रणाली बहुत जटिल है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने ओल्ड पेंशन सुविधा देकर कर्मचारियों की समस्या का समाधान किया है। कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने भारत सरकार को प्रदेश के कर्मचारियों का एनपीएस का पैसा प्रदेश सरकार को वापस करने के लिए एक प्रस्ताव डालकर भेजा है। केंद्र सरकार से एनपीएस का पैसा वापस लाने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के अध्यक्ष लोकेंद्र नेगी के नेतृत्व में एक विशेष बैठक का आयोजन भी शीघ्र किया जाएगा। इसमें दूसरे प्रदेशों के लेक्चरर संघ के प्रतिनिधि व अन्य कर्मचारी भी भाग लेंगे। उन्होंने भारत सरकार से भी आग्रह किया है कि ओल्ड पेंशन स्कीम को ही पूरे भारतवर्ष में लागू किया जाए, यही कर्मचारी हित का निर्णय होगा।

अ.भा. सद्भावना व्याख्यानमाला - वक्ताओं ने कहा गांधी जी की अहिंसा साहस का प्रतीक थी

अ.भा. सद्भावना व्याख्यानमाला - वक्ताओं ने कहा गांधी जी की अहिंसा साहस का प्रतीक थी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed