फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Celebrations were held with presentations at the annual function of the girls' school.

Una News: कन्या स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुतियों से बांधा समां

Sat, 07 Dec 2024 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
Celebrations were held with presentations at the annual function of the girls' school.
शतरंज को बढ़ावा देने के हर वर्ष कन्या स्कूल को देंगे 10,000 रुपये : बाबा बेदी
विज्ञापन




पढ़ाई और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। राजकीय कन्या विद्यालय ऊना में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और सभी को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा अमरजोत सिंह बेदी तथा विशेष अतिथि सतपाल सिंह रायजादा रहे।

बाबा बेदी ने छात्राओं को अपने विचारों से जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि मैं आगे भी इसी प्रकार उनका मार्गदर्शन करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहूंगा। उन्होंने इससे पहले भी कई स्कूलों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत की है लेकिन कन्या विद्यालय का यह समारोह अब तक का सबसे अच्छा समारोह रहा। उन्होंने सभी क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी दिए। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी कन्या विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। कहा कि कन्या विद्यालय की छात्राएं किसी भी क्षेत्र में चाहे वह शैक्षणिक, सांस्कृतिक या खेल हो, किसी से भी कम नहीं है। उन्होंने कन्या विद्यालय में छात्राओं को शतरंज के खेल को बढ़ावा देने के लिए 10000 रुपये प्रतिवर्ष अनुदान राशि देने का भी एलान किया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने बाबा अमरजोत सिंह बेदी का अनुदान और समारोह में अपनी उपस्थिति के लिए विशेष धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed