फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Celebration across the district on BJP's victory in Delhi

Una News: दिल्ली में भाजपा की जीत पर जिलाभर में जश्न

Sun, 09 Feb 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Celebration across the district on BJP's victory in Delhi
दौलतपुर बस स्टैंड पर दिल्ली जीत पर भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए। संवाद
पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे
विज्ञापन

खुशी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बांटे लड्डू
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/बंगाणा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जिला ऊना में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। सदर ऊना के रोटरी चौक और बंगाणा चौक में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम माना जा रहा है। भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने विशेष तौर से अपने कार्यकर्ताओं संग मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम में कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो विशेष रूप से उपस्थित रहे। कहा कि दिल्ली से केजरीवाल को उसके झूठ की सजा जनता ने दी है। लेकिन, आप ने कांग्रेस पार्टी को भी दिल्ली से खत्म कर दिया। कहा कि दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला और सभी 70 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आप के साथ कांग्रेस का भी सफाया हो गया है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और उनकी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रमाण है। दिल्ली की जनता ने विकास और सुशासन के लिए मतदान किया है और हम इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed