फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cctv will installed in Una city

सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा शहर

Fri, 22 Apr 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 22 Apr 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
cctv will installed in Una city
समीक्षा बैठक करते डीसी यूनुस। - फोटो : अमर उजाला

जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बैरियरों और ऊना शहर के प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम के जरिये इनकी नियमित रूप से फुटेज चेक की जाएगी। इससे यातायात का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में भी सुविधा होगी। डीसी यूनुस ने शुक्रवार को बचत भवन में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह निर्देश जारी किए। डीसी ने एसपी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने की घोषणा भी की, जिसमें एडीएम, एसडीएम ऊना और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सदस्य होंगे।

विज्ञापन


यह कमेटी ऊना शहर में पेट्रोल पंप से पुलिस स्टेशन तक सड़क मार्ग में नो पार्किंग जोन घोषित करने के बारे में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा उन्होंने ऊना शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने का भी ऐलान किया, जो शहर में पार्किंग जोन और नो पार्किंग जोन चिन्हित करने को लेकर अपनी संस्तुति देगी। उन्होंने एसडीएम ऊना की अध्यक्षता में ही टाउन वेंडिंग कमेटी गठित करने का भी एलान किया, जिसके सदस्य सचिव नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी होंगे। कमेटी में डीएसपी, नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, टाउन एंड कंट्री प्लानर, लीड बैंक मैनेजर, एक सामाजिक कार्यकर्ता और रेहड़ी-फड़ी एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे। यह कमेटी ऊना शहर में वेंडिंग जोन व नो वेंडिंग जोन चिन्हित करने के बारे में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

एक जगह खड़ी नहीं होंगी रेहड़ियां
डीसी यूनुस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऊना शहर में अब रेहड़ियां एक जगह खड़ी न होकर चलती फिरती दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊना शहर में राष्ट्रीय मार्ग पर कई रेहड़ियां वर्षों से एक ही स्थल पर लगी हैं, जिससे यातायात के सुचारु प्रबंधन में बाधा आती है। उन्होंने कहा कि एसडीएम और पुलिस विभाग इस पर प्रभावी कार्रवाई करे। उन्होंने ऊना शहर में नेशनल हाइवे पर हमीरपुर रोड, अंब रोड तथा नंगल रोड पर लोगों द्वारा स्कूटर, मोटरसाइकिल और कार खड़ी करने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई। पुलिस तथा एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिक समय तक इन स्थलों पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कटान पर तलब की रिपोर्ट
डीसी ने वन भूमि पर अवैध कब्जों और पेड़ों के अवैध कटान के बाबत भी वन विभाग से रिपोर्ट तलब की। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि एक साल के दौरान जिले में पेड़ों के अवैध कटान और तस्करी के मामलों में काफी कमी आई है। इस अवधि में 42 वाहन पकड़ कर खैर की लकड़ी बरामद की गई है। डीसी ने जिले में झोला छाप डॉक्टरों पर भी पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए कि कहीं वे लोगों को ऐसी दवाइयां तो नहीं दे रहे जिससे उनकी जान या सेहत से खिलवाड़ हो रहा हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित प्रशासनिक अमले को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए कि जिले में कहीं अनाधिकृत रूप से अल्ट्रासाउंड क्लीनिक तो नहीं चल रहे।


ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने के निर्देश
डीसी ने कहा कि जिले में अप्रैल 2015 से लेकर मार्च 2016 की अवधि में अवैध खनन के 480 चालान किए गए हैं। इसी कड़ी में अधिकारियों को एम फार्म की प्रमाणिकता जांचने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त डीसी ने लोक निर्माण विभाग को जिले में चिन्हित किए गए 28 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि हर तीन महीने बाद वह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक में जिले के चारों एसडीएम, सहायक आयुक्त, एएसपी, डीएसपी सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed