{"_id":"69405751cc4b1d03b108c0c7","slug":"cbse-syllabus-started-in-60-percent-government-schools-of-kutlahar-vivek-una-news-c-93-1-ssml1047-175181-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़ के 60 फीसदी सरकारी स्कूलों में सीबीएसई सिलेबस शुरू : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़ के 60 फीसदी सरकारी स्कूलों में सीबीएसई सिलेबस शुरू : विवेक
Tue, 16 Dec 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
चताडा़ स्कूल में बार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ।संव
बंगाणा/नारी (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चताड़ा तथा कुरियाला के वार्षिक समारोहों में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर दोनों स्कूलों में विधायक विवेक शर्मा का स्वागत किया गया।
समारोह के दौरान मंच से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक और समूहगान शामिल रहे।
विधायक विवेक शर्मा ने दोनों स्कूलों को अपनी ओर से 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसके साथ ही स्कूलों की विभिन्न मांगों पर लाखों रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक ने बताया कि कुटलैहड़ क्षेत्र के लगभग 60 प्रतिशत स्कूलों में सीबीएसई सिलेबस लागू किया जा चुका है जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है। इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।
उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को नशे से दूर रहने पर जोर दिया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस मौके विद्यालय को दान देने वाले विशिष्ट नागरिकों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। कुरियाला निवासी अजय कुमार जो नाइजीरिया में रहते है और स्कूल के लिए आज तक उन्होंने 25 लाख रुपये दान स्वरूप दिए हैं, के द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को सराहा गया। कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने भंगड़ा और नाटी डालकर खूब तालियां बटोरी।