फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CBNAAT test can also be done in Palakwah

पालकवाह में भी हो सकेगा सीवीनेट टेस्ट

Wed, 04 May 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
CBNAAT test can also be done in Palakwah
ऊना। जिले में क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा अब पालकवाह में स्थापित की गई वीडीआरएल प्रयोगशाला में भी टीबी की जांच के लिए किए जाने वाले सीबी नाट टेस्ट की सुविधा जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान समय में टीबी की जांच के लिए जिला भर से सीबी नाट टेस्ट की जांच के लिए बलगम के नमूनों को क्षेत्रीय अस्पताल ही भेजा जाता है। इससे अस्पताल में स्थापित प्रयोगशाला पर ही पूरे जिला का भार का आ जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही पालकवाह में सीबी नाट टेस्ट की जांच की सुविधा को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जनता की सुविधा और क्षय रोग के मरीजों की जांच के लिए होने वाले सीबी नाट टेस्ट की सुुविधा अब जिला में दो स्थानों पर मिलेगी। इसके लिए पालकवाह में नई आधुनिक ट्रूनाट मशीन स्थापित की जा रही है। इससे खास तौर पर टीबी रोग से ग्रसित मरीजों को लाभ होगा। जिला में दो प्रयोगशाला होने से सीबी नाट टेस्ट की रिपोर्ट जल्द ही आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिन लोगों को चिकित्सकों की तरफ से क्षय रोग के लक्षण होने पर टेस्ट करवाने के लिए कहा जाता है, उनके पास भी जांच करवाने के लिए दो विकल्प होंगे। इस संबंध में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि इस बारे में उच्चाधिकारियों में बातचीत हुई है। कहा कि जल्द इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed