{"_id":"6784f6c3a5648198520b6ab4","slug":"cash-and-mini-atm-machine-stolen-from-lokmitra-center-una-news-c-93-1-una1002-143371-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लोकमित्र केंद्र से नकदी और मिनी एटीएम मशीन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लोकमित्र केंद्र से नकदी और मिनी एटीएम मशीन चोरी
Tue, 14 Jan 2025 04:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 14 Jan 2025 04:47 AM IST
विज्ञापन
हरोली क्षेत्र के बढेड़ा गांव में हुई घटना, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। हरोली क्षेत्र के बढेड़ा गांव स्थित लोकमित्र केंद्र में चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस ने केंद्र संचालक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी।
जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक विक्की पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव और डाकघर लोअर बढेड़ा तहसील हरोली जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीते रविवार को शाम 06:00 बजे वे लोकमित्र केंद्र में काम करने के बाद दुकान बंद कर अपने घर चले गए। जब सोमवार सुबह 09:30 बजे घर से दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला ब्लेड से कटा हुआ था और शटर भी उठाया हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखी एसबीआई की मिनी एटीएम मशीन गायब थी। इसके अलावा दुकान में रखी 2500 की नकदी भी नहीं मिली। दुकान में एक लैपटॉप और अन्य सामान भी था,जो वहीं पड़ा हुआ था। शातिरों ने उसे हाथ नहीं लगाया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से कहा कि किसी ने उसकी दुकान में घुसकर नकदी और मिनी एटीएम मशीन चोरी की है। दुकानदार ने बताया कि आसपास स्थित दुकानों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं, लेकिन उनमें आरोपी कैद नहीं हुए। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही आसपास के घरों में भी पूछताछ की गई।