फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cash and jewelery stolen from house in broad daylight in Upper Basal

Una News: अपर बसाल में दिनदहाड़े घर से नकदी और आभूषण चोरी

Wed, 18 Jan 2023 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from house in broad daylight in Upper Basal
दो ताले तोड़कर शातिरों ने चोरी को दिया अंजाम, पुलिस जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। जिला मुख्यालय के साथ लगते अपर बसाल में मंगलवार को दिनदहाड़े एक घर में शातिरों ने चोरी को अंजाम दिया। शातिर घर से कीमती सामान, नकदी और आभूषण चुरा ले गए। शिकायत मिलने पर सदर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। अपर बसाल में स्कूल के पास एक घर से दिनदहाड़े चोरी के मामले ने ग्रामीणों के होश उड़ा दिए हैं।
सोडी राम और उसकी पत्नी सुनीता देवी रोजाना की तरह ड्यूटी पर गए थे। मंगलवार दोपहर बाद 3:00 बजे सुनीता देवी घर पहुंची तो गेट का ताला ठीक था, लेकिन घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाने पर सुनीता ने एक कमरा खोला तो पाया कि शातिरों ने एक एलईडी दीवार से खोलकर चुरा ली। वहीं, 10 हजार रुपये नकदी, सोने की दो तोले की चेन, दो अंगूठियां गायब थीं। शातिरों ने कमरे में रखा सारा सामान बिखेरा हुआ था।
विज्ञापन

सुनीता ने घटना की जानकारी पति सोडी राम को दी। सोडी राम के बेटे शुभम ने सदर पुलिस थाना को भी घटना की सूचना दी। इस पर एएसआई प्रदीप कुमार और अन्य जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन पहले भी घर से कुछ दूरी पर हो चुकी है चोरी
घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर 20 दिन पहले चोरी हो चुकी है। दो माह पूर्व भी पास में ही घटना पेश आ चुकी है। क्षेत्र के ही चलोला में ही करीब एक महीना पूर्व चार घटनाएं सामने आई थीं। रविदत, अशोक कुमार और अन्य ने बताया कि चोरी घटना को देखते हुए गश्त बढ़ाई जाए।


चोरी की सूचना पर पुलिस टीम ने दौरा किया है। जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी खंगाली जा रही है। सभी से आग्रह है कि प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी स्थापित करें और संदिग्धों पर नजर रखें।
-प्रवीण धीमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed