{"_id":"63124286856d0c420a1f4be2","slug":"cash-and-gold-jewellary-stolen-from-dhanet-panchayat-again-una-news-sml420405253","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनेत पंचायत में फिर चोरी, नकदी और स्वर्ण आभूषण भी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनेत पंचायत में फिर चोरी, नकदी और स्वर्ण आभूषण भी चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तीन किलोमीटर के दायरे में दो दिनों में तीन घरों में चोरी की वारदात से लोग दहशत में हैं। धनेत पंचायत में वीरवार रात को एक घर में शातिर चोरी घटना को अंजाम दे गए। शातिर धनेत पंचायत के ठठूंह में घर से 85,000 रुपये नकदी और स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके में जांच पड़ताल कर रही है।
पीड़ित परिवार के सदस्य ओंकार सिंह ने बताया कि वह गाय-भैंस का व्यापार करता है। वीरवार वह बाहर था और घर पर पत्नी और बेटी थी। मेरी धर्म पत्नी कुछ अस्वस्थ चल रही है। वह वीरवार रात ढाई बजे घर पहुंचा। घर पहुंचने पर पाया कि कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ है।
अलमारी में रखा बैग गायब था। बैग में 85,000 रुपये नकदी, सोने-चांदी के आभूषण के साथ जरूरी कागजात रखे हुए थे। चोरी हुए आभूषणों में एक सोने की अंगूठी, एक चेन, एक चांदी की राखी, तीन चांदी अंगुठियां शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
बता दें कि बीते 48 घंटे में धनेत पंचायत में यह तीसरी चोरी है। इससे पहले चपलाह गारलां और घनेटी डुगा में चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर नकदी ओर आभूषण चुरा लिए थे। अटल कॉलेज बंगाणा के साथ लगते एक निर्माणाधीन भवन से 150 लोहे की प्लेट और 80 लकड़ी के डंडे भी कुछ दिन पहले चोरी हो चुके हैं। कुछ माह पूर्व बंगाणा के मुच्छाली में एक घर से लाखों की नकदी, गहने और अन्य सामान चोरी हो चुका है।
उधर, पुलिस थाना प्रभारी बंगाणा प्रेम पाल शर्मा का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। शातिरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।