फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Case registered against youth for assault in Budhwar

Una News: बुढवार में युवक के साथ हुई मारपीट में केस दर्ज

Sat, 25 Jan 2025 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Case registered against youth for assault in Budhwar
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत बुढवार में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामले सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पिछले साल 22 नवंबर का है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पंकज राणा निवासी नरघोटा डाकघर छपरोह तहसील बंगाणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी गाड़ी का चालक है। बीते साल 22 नवंबर को उसे अपने दोस्त सुरेश कुमार ने फोन किया कि उसके साथ अश्विनी कुमार भी है। पंकज राणा ने कहा कि सुरेश ने कहा कि वह चिकन लाए हैं और तुम बुढवार स्कूल के पास आ जाओ, वहां बैठकर पार्टी करते हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह लगभग आधे घंटे में वहां पहुंच गया। जिसके बाद तीनों से वहां शराब पी और चिकन खाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि कुछ देर बाद सुरेश और अश्वनी ने उन दोनों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। सुरेश कुमार ने उसकी बाई आंख पर मुक्का मारा व अश्विनी ने भी उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। वह अपनी जान बचाकर बड़ी मुश्किल से घर पहुंचा। उसकी बाई आंख में काफी चोट आई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed