{"_id":"625ade2aa857193ca0714bce","slug":"case-registered-against-congress-and-bajrang-dal-officials-on-chakka-jam-una-news-sml405885171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्का जाम पर कांग्रेस व बजरंग दल पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्का जाम पर कांग्रेस व बजरंग दल पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। अंब में छात्रा हत्याकांड के विरोध में चक्का जाम मामले में पुलिस ने अंब पुलिस थाना में कांग्रेस और बजरंग दल पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में 12 लोगों को नामजद किया गया है। इन लोगों पर भीड़ में भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उत्तेजित करने और एनएच जाम करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को विभिन्न संगठनों की तरफ से अंब में छात्रा हत्याकांड के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया था। यह सुबह के लगभग दस बजे से शाम के चार बजे तक चला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंब चौक में जाम लगाया था। इस दौरान लोगों ने मामले के आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की थी। जाम के चलते तलवाड़ा रोड, ऊना और नादौन रोड पर वाहनों की आवाजाही लगभग छह घंटे तक ठप रही। जबकि प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस, आर्मी और बीमार लोगों को ले जा रहे वाहनों को मार्ग से गुजरने दिया।
उपायुक्त राघव शर्मा और एसपी अर्जित सेन ठाकुर की तरफ से आश्वासन दिए जाने के बाद जाम खुला दिया था। अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल संजीव चौहान, मनोज कुमार, सुरेश सोनी, मास्टर अश्वनी, कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेशाध्यक्ष सुदर्शन बबलू, प्रिंस ठाकुर, अजय कुमार, संजीव मौदगिल और तनुज के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 143 तथा 8बी एनएच एक्ट 1956 के तहत मामला दर्ज किया है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।