फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Case filed against electricity board employees in buffalo death case

Una News: भैंसों की मौत मामले में बिजली बोर्ड कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 27 Jul 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Jul 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
Case filed against electricity board employees in buffalo death case
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के दुलैहड़ में शुक्रवार को विद्युत लाइन की चपेट में आने से भैंसों की मौत के मामले में बिजली बोर्ड कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भैंसों के मालिक शरीफ अली निवासी गांव बोडा तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी शिकायत में शरीफ अली ने बताया कि उसने करीब 35 भैंसें रखी हैं। कहा कि वे अपनी भैसों को चराने के लिए हिमाचल लेकर आते हैं। 27 जून को वे अपने परिवार सहित भैंसें लेकर दुलैहड़ आए और तंबू लगाकर रहने लगे। यहां वे सुबह-शाम भैंसों को जंगल में चराते हैं। शुक्रवार को वे अपनी भैंसों को दुलैहड़ जंगल में चराने के बाद लौटने लगे तो पास से ही बिजली बोर्ड की 11 केवी की लाइन की अर्थ की तार टूट कर नीचे जमीन पर गिरी थी। तार की चपेट में आने से उसकी 10 भैंसों की मौत हो गई। कहा कि यह हादसा बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ। हादसे के बाद बिजली कर्मियों ने मौके पर आकर मुख्य लाइन से अर्थ वाली तार को अलग किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि बिजली बोर्ड कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि लापरवाही किस स्तर पर हुई है। इसके लिए बिजली बोर्ड के कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed